Meaning of Science

विज्ञान का अर्थ क्या है?

What is meaning of Science?

विज्ञान का सही अर्थ ( meaning of science ), हमारे चारों ओर होने वाली विभिन्न प्राकृतिक घटनाओं के बारे में ज्ञान प्राप्ति की एक व्यवस्थित और संगठित प्रक्रिया है। हमारे ब्रह्माण्ड में होने वाले किसी अनहोनी घटना के रहस्यों को उजागर करने का एक व्यवस्थित दृष्टिकोण ही विज्ञान ( Science ) है। हमारे वैज्ञानिक हमेशा अज्ञात घटनाओं की तलाश में रहते हैं और ब्रह्मांड के सभी रहस्यों को उजागर करने तथा प्राकृतिक रहस्य के शीर्ष स्तर तक पहुंचने के लिए अनुसंधान करते रहते हैं।

हालांकि मानव ने, हमारे ब्रह्मांड के कई रहस्यों को उजागर करने में जबरदस्त सफलता हासिल कर ली है परन्तु और भी कई ऐसे तथ्य हैं जो अभी भी अज्ञात हैं और शायद हमारी समझ के पहुंच से बाहर है। विज्ञान का यह जबरदस्त विकास, हमारे आसपास होने वाली प्राकृतिक घटनाओं के विश्लेषण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तरीकों के उपयोग के कारण हुआ है। अगर हम अपने चारों ओर देखें तो पाएंगे कि, हमारे आस-पास जो कुछ भी हो रहा है वह प्रकृति या विज्ञान और प्रौद्योगिकी ( technology ) का ही देन है।

वर्तमान में, विज्ञान की इस जबरदस्त सफलता ने हमारे मस्तिष्क में और अधिक ज्ञान प्राप्त करने की लालसा और भूख की जन्म दिया है और हमारे मष्तिष्क को शेष अनसुलझी रहस्यों को उजागर करने के लिए प्रेरित करता रहता है।

वास्तव में विज्ञान आसान है” ( science is easy ) और केवल हमें सीखने का एक सही, अनुशासित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा।

– व्यवस्थापक ( Admin ) –

ई-मेल ( E-Mail ) – sonybiz1978@gmail.com